फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की सर्विस पर पड़े गड्ढ़े से परेशान दुकानदारों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना में हाईवे के सर्विस लेन पर थाने के नजदीक गहरे गड्ढ़ों से रोजाना यहां से निकलने वाले लोग हादसों से चोटिल हो रहे हैं। बार बार शिकायत पर कार्रवाई न होने व गड्ढों को नहीं भरने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने रविवार को सर्विस लेन के हादसा प्वाइंट पर सरकार, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दुकानदार रोहताश जागलान, जयबीर जागलान, सुरेंद्र देशवाल, रामजीलाल, बिट्टू, सोमबीर, प्रवीन, राजबीर, हरेंद्र राणा, दिनेश, बलबीर व प्रदीप जागलान ने बताया कि इसराना थाने के पास हाईवे की सर्विस लेन हुई बदहाल है। सर्विस लेन पर गहरे गड्ढे पड़े हुए होने से रोजाना यहां से निकलने वाले हादसों की भेंट चढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे प्रबंधन टोल वसूलने में व्यस्त है, जबकि लेन के गहरे गड्ढों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। सर्विस लेन के गड्ढों की वजह से कई वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। दुकानदारों ने नारेबाजी कर रोष जताते हुए सरकार, प्रशासन और टोल प्रबंधन से लेन पर पड़े गड्ढ़े की सुध लेने व समस्या समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें