फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट से 55 हजार रुपये इकट्ठा कर नौकर फरार, मालिक ने कराई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिस्किट कंपनी सप्लायर का नौकर मार्केट से 55 हजार रुपये इकट्ठा कर फरार हो गया। मालिक ने फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव छिछड़ाना निवासी जयकरण ने बताया कि उसकी पानीपत शहर की एक ब्रांडेड बिस्किट की वितरक कंपनी है। वह अपने थ्री-व्हीलर से सप्लाई करता है। आठ जून को उसका टेंपो ड्राइवर छुट्टी पर था। उसने अपने पास काम करने वाले अजय पुत्र सोमनाथ निवासी पटेल नगर हिसार को माल की सप्लाई करने और पेमेंट लाने के लिए भेजा था। शाम करीब पांच बजे अजय ने जयकरण को फोन किया और कहा कि उसने करीब 55 हजार रुपये की पेमेंट ले ली है। अब वह गोदाम पर आ रहा है। अजय ने गोदाम पर थ्री-व्हीलर खड़ा कर दिया, लेकिन वह कार्यालय में इकट्ठी की गई पेमेंट देने नहीं गया। जयकरण ने अजय को कॉल की, मगर उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर बेईमानी करके पैसे हड़पे हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें