नन्हेडा गांव में गिरी मकान की छत। संवाद
- फोटो : katra news
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में बारिश में समुद्र सिंह के मकान की छत गिर गई थी। इसके बाद से ही परिवार छत के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। कई बार सर्वे होने के बावजूद भी उन्हें मदद नहीं मिली। गांव निवासी समुद्र ने बताया कि वह साइकिल पर चप्पल बेचने के लिए फेरी लगाता है। बारिश में उनके मकान की कच्ची छत गिर गई थी। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ था। लेकिन अभी तक उन्हें मदद नहीं मिली। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। संवाद