दही के कप चोरी करती हुई युवती। सोशल मीडिया
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के महाजन वाली गली में किराना स्टोर से युवती दही के पांच पैकेट उठा ले गई। वह इनको कूड़े वाले बोरे में डालकर ले गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। किला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में भगवानदास वाली गली में रामू का किराना स्टोर है। सुबह करीब सवा छह बजे दुकान के सामने दूध और दही के पैकेट रखे थे। उसी समय वहां पर एक कूडा बीनने वाली युवती आई और दही के पांच पैकेट बोरे में डाल ले गई। यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। किला थाना के प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है। संवाद