फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणतंत्रता दिवस की झांकियों में दिखाई देगी जिले की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी शामिल की जाएंगी। इन झांकियों में जिले की प्रगति दिखाई देगी। उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि देश का संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जोरदार झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी मनमोहक होंगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही हैं। उपायुक्त ने जिलावासियों को इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने जा रहे इस यादगार समारोह में ज्यादातर विभागों द्वारा झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संविधान की गाथा को प्रस्तुत करनी वाली ये झांकियां देश के विकास व प्रगति का संदेश भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें