फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंगन में सो रहे परिवार पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा । पुलिस ने गांव नारायणा में घर के आंगन में सो रहे परिवार पर ईटों से हमला करने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम गांव नारायणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रंंजिशन परिवार पर ईंटों से हमला किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है । पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना समालखा में चूहड सिह निवासी नारायणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मजदूर है। वह तीनों भाई एक साथ रहते हैं। 20 जुलाई की रात वह सभी आंगन में सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे नारायणा गांव निवासी प्रदीप उर्फ रंगा पड़ोस की छत से कूदकर हमारे आंगन में घुस आया और दीवार पर रखी ईंट उठाकर हम सभी के ऊपर बरसा हमला कर दिया। चारपाई पर सो रहे मोहित के मांथे पर ईंट लगी। हम सभी भाइयों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गया था। ईंट लगने से मोहित बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें