फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्तों संग चोरी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आर्य नगर स्थित घर में चोरी करने वाले एक आरोपी को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। यह आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। वह चोरी के मामले में जेल में बंद था। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उससे एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब उसके साथियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सोमवार देर शाम सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि विद्यानंद कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और यहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान साइम उर्फ साहिल निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 28 जून को उसने अपने साथी आरोपी सोनू व आयान उर्फ लंबू निवासी विद्यानंद कॉलोनी के साथ मिलकर 28 जून की रात आर्य नगर में एक घर 65 हजार रुपये, चांदी के जेवर व मोबाइल चोरी किया था। उन्होंने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। चोरी की गई नकदी व जेवर उसके दोस्तों के पास हैं। उसने अपने पास मोबाइल रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें