फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कस्सी से जानलेवा हमला वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव इसराना खेत में युवक पर कस्सी से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को सोमवार देर शाम जौंधन मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी इसराना के रूप में हुई।
विज्ञापन




सीआईए वन प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई बीरसिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया , जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



सीआईए वन प्रभारी ने बताया कि थाना इसराना में सुरेंद्र उर्फ धोला निवासी इसराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसराना से कारद रोड पर पंचायती जमीन को खेती के लिए उसने ठेके पर लिया है। गांव निवासी संदीप की एक एकड़ जमीन खेत के साथ लगती है। उसने ट्यूबवेल लगाकर दूसरे खेत में पानी ले जाने के लिए पाइप दबाई हुई है। 12 जुलाई को वह रजवाहे की पटड़ी पर ट्रैक्टर खड़ा कर खेत में काम कर रहा था तभी संदीप और उसका भाई बीर सिंह ट्रैक्टर को लेकर उसे गाली गलौज करने लगे। दोनों ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया था। इसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें