जिले में तीन और नई पंचायतों का गठन किया गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों की मांग और जरूरत को देखते हुए पहली पंचायत छोटी रजापुर, जोकि पंचायत समिति पानीपत के वार्ड नंबर 8 और जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 में शामिल की गई है। दूसरी पंचायत डेरा सिकलीगर की बनाई गई है। पहले ये गांव बराना के अंतर्गत आता था। यह पंचायत समिति पानीपत के वार्ड नंबर 13 और जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 से संबंधित रहेगी। इसी तरह पंचायत समिति सनौली खुर्द में रामड़ा आर नई ग्राम पंचायत बनाई गई है, जो कि ग्राम पंचायत तामशाबाद से अलग बनाई गई है। इसे पंचायत समिति के वार्ड नंबर 8 और जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 में शामिल किया गया है। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि जिला में तीन ग्राम पंचायतों के गठन के बाद ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 178 हो गई है।