अंबाला छावनी में सेवा समिति चौक के पास अतिक्रमण हटवाते नप सचिव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को सेवा समिति चौक के पास हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया और टीन की चादरों को जब्त कर लिया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेवा समिति स्कूल के पास निर्माणाधीन नाले के ऊपर किसी अज्ञात ने लोहे की टीन का शेड डालकर कब्जा कर लिया है। सूचना के बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शेड को ध्वस्त करवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी नाले के ऊपर किसी प्रकार का अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।