फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा-बड़ौत के बीच बस सेवा आज से विधायक करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पानीपत से यूपी के बड़ौत तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस समालखा से होकर बड़ौत तक जाएगी। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना शुक्रवार को पानीपत बस स्टैंड से बस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समालखा क्षेत्र के लोग लंबे समय से बड़ौत के लिए बस चलाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोग अधिकारियों व विधायक के सामने भी मांग कर चुके थे। उत्तर प्रदेश की तरफ से भी आट्टा गांव के पास यमुना पुल पर सर्वे किया गया है। ताकि बस संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके। हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर करीब तीन वर्ष पहले पुल का निर्माण किया गया था। यह पुल समालखा विधानसभा क्षेत्र के गांव आट्टा से उत्तर प्रदेश के छपरौली-बड़ौत क्षेत्र को जोड़ता है। पुल का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें