फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्वांटम यूनिवर्सिटी तक पहुंची युवा साथी की गूंज, उषा सैनी ने दिया व्याख्यान

विज्ञापन
उत्तराखंड की क्वांटम यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देती आरंभ फाउंडेशन की संस्थापक उषा सैनी। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने की पहल ‘युवा साथी’ उत्तराखंड तक पहुंच गई है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिक्षाविद्, काउंसलर एवं समाजसेवी उषा सैनी को रुड़की स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आत्म-जागरूकता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। सकारात्मक सोच और चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने की क्षमता उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। उषा सैनी ने बताया कि ‘युवा साथी’ का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को समझना, उनकी बात सुनना और उचित मार्गदर्शन देना है। शैक्षणिक संस्थानों में संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से यह पहल युवाओं को अपनी क्षमताएं पहचानने और जीवन में सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें