फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शोभायात्रा में गुरु रविदास की शिक्षाओं का दिया संदेश

Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकलते समाज के लोग। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
पानीपत। गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शोभायात्रा निकाली, इसमें भजन व गीतों के माध्यम लोगों को गुरु रविदास की शिक्षाओं का संदेश दिया। रविवार को कीर्तन के साथ गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। वार्ड-7 स्थित गुरु रविदास धर्मशाला से शनिवार को शोभायात्रा निकाली। शहरी विधायक प्रमोद विज और वार्ड-9 के पार्षद नवन जिंदल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को नई दिशा दी थी। हमें उनकी शिक्षा और संदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए। शोभायात्रा जीटी रोड समेत शहरभर में पहुंची। जाटल रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम किया गया। रविवार को कीर्तन व भजन उपदेश किया जाएगा, इसके साथ दोपहर को गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी, वार्ड-14 के पार्षद अजीत बिट्टू प्रजापति व वार्ड-13 के पार्षद आशु शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें