फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव का मुख्य कारण हमारे व्यर्थ और नकारात्मक विचार : बीके सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तरीय भारतीय क्षेत्रीय परिषद की पानीपत शाखा द्वारा वीरवार को पानीपत शाखा के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शाखा के चेयरमैन सीए जगदीश धमीजा ने की। मुख्य विषय तनाव मुक्त जीवन ओर वित्तीय क्षेत्र में अवसर रहा।
विज्ञापन

शाखा के प्रधान सीए जगदीश धमीजा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी सेक्टर-12 की इंचार्ज बीके सुनीता ने तनाव मुक्त जीवन पर बात करते हुए बताया कि तनाव का मुख्य कारण हमारे व्यर्थ और नकारात्मक विचार हैं। हम अपने मन में विचारों का आना नहीं रोक सकते, परंतु उनकी दिशा बदलकर नकारात्मक से सकारात्मक विचारों की तरफ ले जा सकते हैं। केनरा बैंक की क्षेत्रीय प्रमुख पानीपत सुनीता गंगोत्री ने बैंकिंग क्षेत्र के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया और सभी सदस्यों को महिला दिवस की बधाई दी। मुख्यातिथि सीए श्वेता पाठक ने उपस्थित महिला सदस्यों को सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित बनाए गए कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर अवनीत कौर ने सभी उपस्थित सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी ओर जनहित में किए जाने वाले कई कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान सीए स्वाति मुखी द्वारा सह लेखिका के तौर पर लिखी किताब मैजिकल पावर्स ऑफ ग्रेटिट्यूड को भी प्रदर्शित किया। मंच का संचालन शाखा सचिव सीए भूपेंद्र दीक्षित ने किया। उपप्रधान सीए सोनू गोयल ने सबका आभार जताया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सीए रविंद्र सिंह, निकासा पानीपत के अध्यक्ष सीए अंकुर बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीए मितेश मल्होत्रा, कविता खुराना, मीनाक्षी, सीमा जैन, आयुषी खन्ना व सीए रिंकू अरोड़ा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें