फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वकील ने बैंक के दो अधिकारियों व एजेंट पर लगाया 10 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक वकील ने सहारा बैंक के दो अधिकारियों व एक एजेंट पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि वकील ने चार साल तक विभिन्न किस्तों में सवा छह लाख रुपये जमा कराए थे। अब बैंक से 10 लाख रुपये ब्याज समेत मिलने थे, लेकिन बैंक भुगतान जारी नहीं कर रहा। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने दो बैंक अधिकारियों व एजेंट पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी वकील दीपक कुमार ने बताया कि मार्च 2017 से 2020 तक उन्होंने विभिन्न किस्तों में सहारा बैंक में 615602 रुपये जमा कराए थे। जमा अवधि पूरी होने पर उन्हें ब्याज समेत 1043115 रुपये मिलने थे। वह तीन साल से अपने पैसों के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि मैनेजर गिरीश चंद, संजीव व एजेंट अरविंद दूबे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। उसे पैसे मांगने पर धमकी तक दी जा रही हैं। बैंक अधिकारियों पर लोगों के पैसे ठगने पर अंबाला में केस दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामले में बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें