फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान सभा ने टैरिफ की प्रतियां फूंकी

Wed, 03 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक गीता कॉलोनी स्थित शिव वर्मा स्मारक में हुई। जिसमें सभा ने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से लगाए गए टैरिफ की प्रतियों को विरोध स्वरूप जलाया। साथ ही प्रदेश में तेज बारिश और बाढ़ के चलते किसानों की धान की फसलों और सब्जी की फसलों में भारी नुकसान पर चर्चा की और सरकार से गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। राज्य सचिव एवं जिला प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां कृषि और किसानों के विरोधी हैं। किसानों पर चौतरफा हमले किए जा रहे हैं। तीन कृषि काले कानून को पिछले दरवाजे से लागू करने की तैयारी की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव के चलते कृषि क्षेत्र में विदेशी खाद्य वस्तुओं के लिए दरवाजे खोलने के लिए समझौते करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कृषि में पैदा होने वाली कई फसलों पर विदेशी दबाव के चलते विदेशी सामान पर टैक्स कम कर दिया गया। जिससे देश के किसान खराब हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने की और संचालन जिला सचिव राजपाल गाहल्याण ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें