फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रभु श्री राम के जयकारे लगाकर अक्षत निमंत्रण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। जलालपुर प्रथम के राम भक्तों की टोली ने एकत्रित शिव मंदिर में पूजा अर्चना घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण अभियान को शुरू किया। सर्वप्रथम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत निमंत्रण अभियान गीत को सामूहिक रूप से गाया गया। तत्पश्चात राम भक्तों की टोली ने शिव मंदिर के पुजारी के परिवार को पूजित अक्षत निमंत्रण दिया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाल कर घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा में प्रभु श्री राम जी के भजनों के साथ-साथ राम भक्तों की टोली ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण पंहुचाया। कई स्थानों पर ग्रामवासियों ने राम भक्तों की टोली पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजित अक्षत निमंत्रण स्वीकार किया। एक परिवार में जब राम भक्तों की टोली निमंत्रण देने गई तो एक बहन ने दीप जलाकर एवं आरती उतारकर पूजित अक्षत निमंत्रण स्वीकार किया। जलालपुर-1 में घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण देने के साथ ही सनौली खंड के सभी 19 गांवों में घर घर पूजित अक्षत निमंत्रण का कार्य संपूर्ण हुआ। इस मौके पर पूजित अक्षत नियंत्रण अभियान के जिला संयोजक राजीव भाटिया ,सह संयोजक गुलशन सेठी ,जिला कार्यवाह धर्मेंद्र , अनिल शर्मा,प्रखंड संयोजक बॉबी बजरंगी,दीपक शर्मा, आनंद कुमार कौशिक व शुभम रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें