फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तिरंगा यात्रा में भारत माता के नारों से गूंजी औद्योगिक नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तिरंगा यात्रा में औद्योगिक नगरी भारत माता के जयकारों से गूंज उठी। पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा की अगुवाई में प्राचीन देवी मंदिर से सेक्टर-13-17 तक बाइक पर तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं पानीपत सांस्कृतिक मंच द्वारा सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी से मंच के प्रधान गजेंद्र सलूजा की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। यह संजय चौक व जीटी रोड से होते हुए जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची।
विज्ञापन

विकास पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में रविवार को हजारों युवा तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल हुए। देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ तिरंगा यात्रा नूरवाला अड्डा, भावना चौक, हरिसिंह चौक, नूरवाला अड्डे से होते हुए सेक्टर 13-17 स्थित मंत्री के कार्यालय पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह -जगह नागरिकों ने फूलों की मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री महिपाल ढांडा स्वयं खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिनंन कर रहे थे। महिपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। इसके मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विदेशों में भारतीय मूल के लोग भी तिरंगा यात्रा को उत्सव की तरह मना रहे हैं। ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, तिरंगा यात्रा के संयोजक रोशन लाल माहला, मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, अर्जुन शर्मा, कृष्ण आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल जागलान, कुलदीप कौशिक, रंजिता कौशिक, गुलाब पांचाल, सरपंच सोहन व चिरंजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें