पानीपत। श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी में वीरवार को विष्णु भगवान की कथा की। मंदिर के पुजारी भागवत शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु का इतिहास सनातन धर्म में सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में वर्णित है। उनकी उत्पत्ति वेदों से मानी जाती है और पुराणों में उनके दशावतारों (मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि) का वर्णन है। वे धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। वह त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, शिव) में से एक हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु भगवान की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती हैं। इससे पहले महिलाओं ने केले का पूजन किया। प्रमुख सेवक विनोद कुमार, डॉ. सतीश शर्मा ने प्रसाद बांटा।