ब्रह्माकुमारी केंद्र में कीर्तन के दौरान मौजूद बहन अंजना व अन्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज सेक्टर-25 स्थित सेवा केंद्र पर शुक्रवार को विशेष नवरात्रि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजना बहन ने ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री राधा कृष्णा मंडली में शामिल महिलाओं ने भजनों से महामाई की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद बहन सुनीता जुनेजा, प्रिया, अनीता जुनेजा, श्वेता बहन, रानी बहन ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। संचालिका बहन अंजना ने कहा कि नवरात्रों में मां की चैतन्य झांकियों का प्रदर्शन होता है और समाज को श्रेष्ठ बनाने के अवसर के रूप में इसे प्रस्तुत किया जाता है।