फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी टाउनशिप में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन युवती को इलाज के लिए पानीपत अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोहली पुलिस को अस्पताल से मीमो आने के बाद घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। आईओ अजमेर सिंह ने बताया कि रिफाइनरी टाउनशिप के एक आउट हाउस में करीब 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती पिछले काफी समय से पेट में पथरी के दर्द से परेशान रहती थी। युवती ने नीचे रसोई में खाना खाने के बाद ऊपर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। बाद में जब बच्चे कमरे में गए तो उसे फंदे से झूलते पाया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवती को फंदे से उतारकर इलाज के लिए पानीपत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल से मीमो आने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंची और युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर 174 की कारवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें