फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: दोस्त रोकता रहा, युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। रेलवे ट्रैक पर एक दोस्त दूसरे दोस्त को बचाने का बार बार प्रयास करता रहा लेकिन वो दोस्त को बचाने में सफल नहीं हो पाया। दोस्त ने ट्रेन के आगे पटरी पर गर्दन रख दी। गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौत होने पर दोस्त शव को गले से लगाकर ट्रैक पर रोता रहा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है। अब तक इसके कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जीआरपी मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक कबड्डी का खिलाड़ी था।
विज्ञापन

गोयला खुर्द निवासी रवि ने बताया कि गांव का ही कपिल उसका दोस्त था। मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे कपिल उसके पास आया था। कपिल ने उसे कहा कि उसे मौसी के घर चुलकाना जाना है इसलिए वो उसके बाइक पर समालखा छोड़ दे। दोनों बाइक पर समालखा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां आने पर कपिल कहने लगा कि उसका मौसेरा भाई आ रहा है। कुछ देर बाद एक पैसेंजर ट्रेन आई। फिर कपिल ने कहा कि वो पानीपत जाएगा इसलिए वो वापस बाइक लेकर घर चला जाए। उसे कपिल की बातों पर अनहोनी का शक होने लगा।
वो कपिल को रोकने लगा। कपिल तेजी से ट्रैक की ओर बढ़ने लगा। उसने कपिल को पकड़ लिया। कपिल ने उससे हाथ छुड़ाकर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। उसने कपिल को खींच लिया। कपिल ने दोबारा पैर छुड़ाकर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। कपिल की गर्दन धड़ से अलग हो गई। कपिल कबड्डी का खिलाड़ी था। अब उसे नहीं पता कि कपिल ने ये कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज सब निरीक्षक सुरेंद्र सिंह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को ट्रैक से उठवा पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। वहीं पुलिस ने मृतक के चाचा अनिल के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें