बापौली। बापौली गांव में रात के करीब तीन बजे गेहूं की छह बीघे फसल आग लगने से जल कर राख हो गई। मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी गेहूं की फसल को रात के समय ठीकठाक छोड़ कर आए थे। पड़ोसी ने फोन पर रात के तीन बजे सूचना दी कि उनकी फसल में आग लगी है। खेतों में काम कर रहे किसानों ने मिल कर आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड जब तक खेत में पहुंची, तब तक आग ने फसल को जला दिया। ग्रामीण आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े और ट्रैक्टर-हेरो लेकर मौके पर पंहुचे। गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर-हेरो से फसल के चारों ओर जुताई ककी गई। खेत में काम कर रहे मजदूरों ने गांव के लोगों के साथ मिल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मुकेश ने बताया कि उसने बापौली निवासी सुरेश पुत्र सुल्तान की जमीन ठेके पर ले रखी है। छह महीने की कमाईआग ने राख कर दी।