फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार रुपये न लौटाने पर दो भाइयों पर फाइनेंसर ने किया गंडासी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत नगर में दो हजार रुपये न लौटाने की रंजिश में दो भाइयों पर फाइनेंसर से गंडासी से हमला कर दिया और उनकी पिकअप गाड़ी में तोड़फोड़ की। किला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी अमित ने बताया कि उसके पास एक पिकअप गाड़ी है। उसके भाई सुमित ने दो माह पहले राजाखेड़ी निवासी सुमित से दो हजार रुपये फाइनेंस कराए थे। आठ दिन पहले आरोपी सुमित उनक घर के चक्कर काट रहा था। वह 11 सितंबर को आया और रुपये मांगने लगा। उन्होंने 12 का समय दिया तो वह 12 को सुबह अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और धमकी देकर चला गया। रात 10 बजे आरोपी सुमित हथियार लेकर आया, जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौज करने लगे। वह शोर सुनकर घर के बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वह घर के अंदर गए तो आरोपी भी घर में घुस गए और दोनों भाइयों पर गंडासी से हमला कर दिया। पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें