गांव सुताना निवासी सुरजभान पुत्र सीताराम ने बताया कि एक अगस्त को वह अपने खेत में काम कर रहा था। वहीं उनके खेत में बने कमरे के बाहर विक्की उर्फ विकास, कालू, अंकित बैठकर शराब पी रहे थे। वह तीनों के पास पहुंचा तो शराब पीने का विरोध किया। जिसके बाद वह उठकर जाने लगे, लेकिन विक्की डंडा लेकर आया और उसपर हमला करना शुरू कर दिया। विक्की के दोस्त कालू व अंकित ने उसे छुड़ाया। विक्की जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस को शिकायत दे दी है।