फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार शादी में गया था पीछे से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना में परिवार शादी समारोह में गया था तो पीछे से चोर घर में घुसकर 35 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसराना के अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंगलवार को एक शादी समारोह में गया था। जब वह बुधवार को वापस घर लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से 35 हजार रुपये की नकदी के अलावा कुछ जेवरात नहीं मिले। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें