फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार ने शव दफनाया, शिकायत पर खोदकर निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में मौत होने पर परिवार के लोगों ने युवक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। किसी ने एसपी अजीत सिंह शेखावत को गुप्त रूप से शिकायत दी कि युवक की हत्या कर शव को दफनाया गया है। जबकि परिजनों को कहना है कि उसकी बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार वीरेंद्र गिल चांदनी बाग थाना पुलिस को लेकर विद्यानंद कॉलोनी में पहुंचे । यहां जनसेवा दल के सदस्यों को बुलाया गया और शव के कब्र से बाहर निकवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे। बताया जा रहा है कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी नसीम (34) पेशे से श्रमिक था। वह दो साल से बीमार चल रहा था। 10 दिन पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नसीम के शव को कॉलोनी के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था। नसीम दो बच्चों का पिता था। मंगलवार को एसपी अजीत सिंह शेखावत को गुप्त रूप से शिकायत दी गई कि युवक की हत्या कर शव को दफनाया गया है। इस मामले को दबाने के लिए न तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई न ही पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने चांदनी बाग थाना पुलिस को मौके पर जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार वीरेंद्र गिल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। तहसीलदार बुधवार दोपहर तीन बजे विद्यानंद कॉलोनी में पहुंचे। यहां जनसेवा दल के सदस्यों की मदद से शव को कब्र से निकाला गया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। अब शव पूरी तरह से सड़ चुका है। शव का पोस्टमार्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा।

चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर रखवा दिया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए जन सेवा दल को कॉल की गई। यहां एंबुलेंस पहुंचने में 45 मिनट लग गए। एंबुलेंस संकरी गलियों से होकर कब्रिस्तान तक पहुंची। इस दौरान शव की दुर्गंध से पुलिस व कॉलोनी के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन





वर्जन-

चांदनी बाग थाना पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्रिस्तान से निकलवाया गया है। इस पूरी कार्रवाई में 45 मिनट लगे हैं। मृतक की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें