फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांवों की 30 करोड़ से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद की छह महीने बाद हुई बैठक में नौ एजेंडा मंजूर करने के साथ 2024-25 के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट पास किया। पार्षद गांवों में सबमर्सिबल, हैंडपंप, बैंच व वाटर कूलर जिला परिषद के मद से लगवाने का प्रस्ताव लेकर आए। अध्यक्ष काजल देशवाल ने सबकी सहमति से इसको निदेशालय भेजने की अनुशंसा की। अब तक पंचायत समिति सदस्यों और ग्राम पंचायत को इनका अधिकार था। पार्षदों ने अधिकारियों से जिला परिषद के कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उनका कहना है कि गांवों में पंचायत के अलावा पंचायत समिति व जिला परिषद तीनों के मिले जुले काम हैं। जिला परिषद के काम अलग होने चाहिए।
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार हुई। इसका संचालन सीईओ गौरव और अध्यक्ष जिप अध्यक्ष काजल देशवाल ने किया। उन्होंने काजल देशवाल का बतौर अध्यक्ष पहली बैठक में पहुंचने पर बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक शुरू की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा समेत चार पार्षद नहीं पहुंचे। उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक और पार्षद संदीप करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। विदित है कि 13 पार्षद जनवरी महीने में ज्योति शर्मा के खिलाफ अविश्वास की मांग को लेकर आगे आए थे। पार्षदों छह मार्च अविश्वास ले आए थे। 14 जून को काजल देशवाल को अध्यक्ष चुना था। जिप अध्यक्ष काजल देशवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताया। जिप सीईओ गौरव ने बताया कि सभी नौ एजेंडा पास किए गए हैं। अब गांवों में विकास कार्य तेज किए जाएंगे।
ये पार्षद बैठक में रहे
जिप अध्यक्ष काजल देशवाल, उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक, पार्षद जितेंद्र कुमार, नारायण दत्त, राजेश कुमार, जगबीर सिंह, प्रियंका तोमर, ममता देवी, सुरेश रानी, पूजा, आकाश व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये एजेंडा बैठक में पास किए
-15 वित्त आयोग की नई ग्रांट के कार्य रखे गए। अधिकारियाें ने बताया कि 168 कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से एक कार्य पूरा कर लिया गया है। 30 कार्य शुरू किए गए हैं, जबकि 103 कार्य अभी शुरू नहीं किए गए हैं। तीन कार्य लंबित और 31 कार्यों के आदेश दिए गए हैं।
-राज्य वित्त आयोग के कार्य रखे गए। इनमें लाइटों व एमएसके की जगह उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियाें ने बताया कि 4.31 करोड़ के 218 स्वीकृत कि गए हैं। इनमें से 171 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 26 कार्य प्रगतिशील और 21 कार्य होने की स्थिति में नहीं हैं।
-जनसंवाद पोर्टल के तहत टेबल-3 संबंधित 383 कार्यों पर चर्चा की गई। सदन ने इनको स्वीकृति प्रदान की।
-मनरेगा में 44 कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें से 23 कार्य प्रगतिशील हैं। वार्ड-1 के पार्षद आकाश पोरिया ने मनरेगा के जिला परिषद में कराए जाने वाले कामों को स्पष्ट करने की मांग की।
-स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का एजेंडा रखा। जिसमें 178 में से 41 ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन में कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा 68 में से 46 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 19 कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

-जिला परिषद कार्यालय सुचारु रूप से चलाने के लिए दो लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
-ई-लाइब्रेरी और इंडोर जिम समेत अन्य विषयों की स्वीकृति दी गई। इनमें एमएसके के 16, इंडोर जिम 14 और ई-लाइब्रेरी 30 रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें