फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विभाग ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया तोड़ फोड़ अभियान

Fri, 16 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
डीटीपी द्वारा तोड़ा गया मकान। स्रोत : सूचना ​विभाग
विज्ञापन
पानीपत। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने वीरवार को अवैध कॉलोनियों में तोड़ फोड़ अभियान चलाया। अभियान डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में चलाया गया। लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल से अवैध काॅलोनियां हटाईं। डीटीपी सुमित ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और नियोजन मानकों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।वीरवार को तीन जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल में से छह अनाधिकृत कॉलोनियों के दो अनाधिकृत ढांचे को गिराया, इनमें 25 निर्माणाधीन मकान, 20 डीपीसी, पूरा कच्चा सड़क नेटवर्क, चार चहारदीवारी और सीमांकन शामिल रहे। अभियान इंसार, राजपूताना, गढ़ीवाड़ा, महराना, सिवाह, बलाना और इसराना तहसील और जिला पानीपत के राजस्व क्षेत्र में चलाया गया। विभाग की ओर से अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।
विज्ञापन

डीटीपी द्वारा तोड़ा गया मकान। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें