संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 1984 सिख विरोधी दंगे में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के फैसले की घोषणा से प्रदेश के सिख समाज में खुशी का माहौल है। समालखा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने फैसले पर सीएम का धन्यवाद किया है। जगतार बिल्ला ने बताया कि सीएम नायब सैनी का 1984 सिख दंगा पीड़ित परिवार के हित में लिया गया फैसला न्याय, सम्मान और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बेहतरीन परिणाम सामने आ जाए तो प्रत्येक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व बड़े सिख संगठन इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा में विशेष सम्मान किया जाए।