फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऐतिहासिक कलंदर गेट का गिरा मलबा

Wed, 03 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कलंदर गेट का ​गिरा मलबा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। कई दिन से लगातार हो रही बारिश से कलंदर चौक स्थित ऐतिहासिक कलंदर गेट का मलबा गिर गया। ऐसे में दुकानदारों व राहगीरों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार को दिनभर बारिश चलती रही। मंगलवार शाम को कलंदर दरगाह में लोग सामान्य खरीदारी कर रहे थे। इसी समय कलंदर गेट का कुछ मलबा गिर गया। लोग चोटिल होने से बच गए। दुकानदार हरपाल और रहीम ने बताया कि गेट का मलबा गिरने से एक बार सब घबरा गए थे। उन्होंने लोगों को एक तरफ किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें