फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्या कर नहर में फेंका था महिला का शव, पीजीआई रोहतक में आज होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। जोशी गांव के पास हांसी ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मतलौडा थाने की पुलिस ने महिला के हुलिये की फोटो पड़ोसी जिलों के थानों में भिजवा दी है। मतलौडा क्षेत्र की फैक्टि्रयों में महिला का हुलिया दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार को डॉ. प्रीति ने शव की हालत देखकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां बोर्ड से पोस्टमार्टम कराए जाएगा। इससे उसकी मौत का कारण व समय पता चलेगा। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी भी जानकारी बुधवार को मेडिकल परीक्षण में मिलेगी। प्राथमिक जांच में महिला की मौत का कारण गला दबाकर हत्या करने की बात प्रतीत हो रही है। मतलौडा पुलिस ने फिलहाल मामले में जोशी गांव की सरपंच के ससुर सुरेश कुमार के बयान पर अज्ञात पर हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर जोशी गांव की सरपंच के ससुर सुरेश कुमार को लोगों ने सूचना दी थी कि गांव के गजे सिंह के खेत के पास हांसी ब्रांच नहर में महिला का शव पड़ा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां लगभग 30 वर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। महिला के शरीर पर पत्थर बांधे गए थे। उसके दोनों हाथ व पैर भी बांधे गए थे ताकि नहर में शव फूलकर ऊपर न आए। रविवार को सिंचाई विभाग ने नहर में पानी बंद किया तो शव नजर आने लगा।

नागरिक अस्पताल से डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम में महिला की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बलजीत सिंह, एसआई, जांच अधिकारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें