हरिद्वार रोड पर सोमवार रात गांव सनौली थाना के नजदीक सड़क दुर्घटना में मारे दो सगे भाई मोनू और सचिन पुत्र राजकुमार वासी पंजीठ यूपी और एक गांव का ही मुबारिक पुत्र रूकमदीन एक ही बाइक से कुराड़ फैक्टरी से ड्यूटी कर सनौली रोड से यूपी पंजीठ घर जा रहे थे। जब वे सनौली गांव के साथ एस्सार पेटृोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर दे मारी। जिसमें दोनों सगे भाईयों मोनू पुत्र राजकुमार और 21 वर्षीय सचिन पंजीठ यूपी की मौत हो गई थी। उनके साथ बैठे गांव के ही मुबारिक पुत्र रूकमदीन गंभीर घायल हो गया था। सनौली थाना पुलिस ने मंगलवार को दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार तीसरे गंभीर रूप से घायल को पानीपत से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर पीजीआई खानपुर रैफर कर दिया है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।