पानीपत। तहसील कैप का बुजुर्ग दंपती शादी समारोह में दिल्ली गया था। चोर मकान से सोने के जेवर व 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए।तहसील कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तहसील कैंप निवासी रमेश खन्ना ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी के साथ दिल्ली में एक शादी समारोह में गया था। सोमवार रात घर पहुंचा को कमरे और अलमारी के ताले टूटे मिले। अलमारी से तीन तोले का सोने का कड़ा, एक सोने की अंगूठी, कानों की बालियां व 17 हजार रुपये गायब मिले। ब्यूरो