समालखा में नरेंद्र डिकाडला से मुलाकात करते मनिंदर सिंह बिट्टा। संवाद
समालखा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष सरदार मनिंदर जीत सिंह बिट्टा मंगलवार को दिल्ली जाते समय अल्प प्रवास के लिए समालखा में मोर्चा कार्यकर्ता नरेंद्र डिकाडला के कार्यालय में रुके। उनका नरेंद्र डिकाडला ने फूलमाला से स्वागत किया। एमएस बिट्टा ने कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है और अब समय आ गया है कि हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित माहौल देने को मजबूत और अमर भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है कि दुश्मन हम पर हमला करने को सोच भी न सके। इसके लिए हमें इजराइल जैसी मजबूती अपनानी होगी। नरेंद्र डिकाडला ने बताया कि मनिंदर जीत सिंह बिट्टा आतंकवाद के खिलाफ अपने कडे़ रुख के लिए जाने जाते हैं। वह खुद भी एक बम हमले में अपना एक पैर गंवा चुके हैं और उन पर कई जानलेवा हमले हुए हैं। संवाद