फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने बजट तक रखी हाउस की बैठक, फाइनेंस कमेटी के ऐतराज पर बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की बुधवार को होने वाली बजट बैठक स्थगित कर दी गई है। अब पांच अप्रैल को बैठक होगी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने बजट को सीमित रख दिया था। 54 में से 27 मदों में आय को शून्य दिखाया। जबकि इनमें निगम को चलाने का काफी राजस्व प्राप्त किया जा सकता है। फाइनेंस कमेटी ने एतराज जताया। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक स्थगित करने का फैसला लिया। पार्षदों को नई बैठक का संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 279.30 करोड़ रुपये की आय का बजट बनाया था। इसमें से 267.24 करोड़ व्यय का लक्ष्य रखा है। यह बजट गत वर्ष से छोटा भी बनाया है। फाइनेंस कमेटी ने निगम के प्रस्तावित बजट को लेकर चर्चा की। इसमें कुछ खामियों को गिनवाया और संशोधन की बात रखी। पांच अप्रैल को अधिकारी प्रस्तावित बजट में संशोधन कर निगम सदन के सामने प्रस्तुत करेंगे। फाइनेंस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बजट में सबसे महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूनिसिपल टैक्स और विज्ञापन से आने वाली आय के मदों पर विचार विमर्श किया गया था। बैठक में शहरी विधायक प्रमोद विज के साथ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और तीन सदस्य मौजूद थे। इनके साथ निगम आयुक्त, चीफ इंजीनियर, तीनों एक्सईएन और लेखा शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
बजट में निगम अधिकारियों ने सबसे ज्यादा खर्च में करीब 119 करोड़ रुपये के बजट को कूड़ा उठान के खर्च समेत ऑफिस कॉन्टीजेंसी खर्च, फर्नीचर, टेलीफोन बिल आदि जैसे खर्चों में शामिल किया। निगम कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन, डीए, आदि पर कुल 87 करोड़ का खर्च दिखाया जबकि विकास कार्यों पर महज 59.85 करोड़ के बजट को प्रस्तावित किया। जबकि पिछले साल निगम व्यय के 287 करोड़ प्रस्तावित बजट में से सिर्फ 122 करोड़ ही खर्च पाया है। अब फिर से निगम ने खर्च का खाका 267 करोड़ बना दिया है।
विज्ञापन

फाइनेंस कमेटी के सदस्य रविंद्र भाटिया ने बताया कि अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने की बात कही गई है। संपत्तिकर का डाटा 31 मार्च तक अपडेट कर देना होगा। अब तक सिर्फ फरवरी अंत तक 9.36 करोड़ की ही रिकवरी दिखाई है।
सीनियर डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी के उपाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि संशोधन के बाद सदन की बैठक में प्रस्तावित बजट को मंजूर किया जाएगा। इसे लेकर निगम अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें