फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधूरे काम जल्द पूरे करवाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 21 के अधूरे पड़े विकास कार्याें और होने वाले कामों को लेकर मंगलवार को निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने वार्ड का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद संजीव दहिया ने वार्ड के आवश्यक कामों के लिए आयुक्त को मौका निरीक्षण करवाते हुए उन्हें अवगत कराया। पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में युवाओं के लिए एक खेल स्टेडियम है। इस स्टेडियम में पार्क का काम बाकी है। इसके अलावा कम्यूनिटी हॉल की मेंटेनेंस का काम भी बाकी है।
विज्ञापन

पार्षद ने आयुक्त को कई कॉलोनियों में गलियां और नालियों के न होने के बारे में बताया। इस पर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से टेंडर लगाने के आदेश दिए। पार्षद ने वार्ड की छोटी छोटी समस्याओं को भी आयुक्त से साझा किया। इस पर आयुक्त ने तुरंत समाधान करवाने का आश्वासन दिया। आयुक्त ने पार्षद के साथ सफाई व्यवस्था की भी जांच की। इसके बाद हाल नंबर तीन बलवान कारपेट के पास चल रहे कार्य की जांच की। आयुक्त ने संबंधित वार्ड जेई को स्टेज पर पत्थर लगाने के बारे में कहा और इसके साथ एकता कॉलोनी, सोंधापुर कॉलोनी के बचे हुए काम के बारे में भी जल्द से जल्द टेंडर लगाने के बारे में निर्देश दिए। पार्षद ने स्टेडियम के बाहर लाइटें लगवाने की मांग की। इस पर आयुक्त ने कहा कि यहां फैंसी लाइटें लगवाई जाएंगी। इस मौके आयुक्त के साथ पार्षद अशोक कटारिया और दो निगम जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें