समालखा। जीटी रोड पर पुलिस थाना के सामने फ्लाईओवर पर रात करीब साढ़े बारह बजे पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी में धुआं उठता देखकर कार सवार दो लोग उसे साइड में लगाकर उतर गए। उन्होंने उतरकर देखा तो गाडी में आग लग चूकी थी। इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस की टीम को दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समालखा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूट को डायवर्ट किया। वही समालखा हाइवे ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में आग लग गई है। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। उन्होंने वाहनों का रूट डायवर्ट करवाया। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। कार में अचानक से आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत ये रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। संवाद