फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला कारागार में आयुष विभाग ने कैदियों और बंदियों को कराया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला आयुष विभाग की ओर से शनिवार को जिला कारागार में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। इसमें योग सहायक प्रवीण ने कैदियों व बंदियों को योग अभ्यास कराया और उन्हें योग का महत्व बताकर जागरूक किया। योग सहायक प्रवीण ने शिविर में सभी को सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठकर किए जाने वाले आसन व लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया और सभी को सुबह और शाम कुछ समय योग करने के लिए जागरूक किया। योग विशेषज्ञ नीलिमा ने सभी को योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि नाड़ी शोधन प्राणायाम के दस मिनट के अभ्यास से न केवल शारीरिक विकार दूर होते हैं साथ ही आत्मिक शांति मिलती है। शिविर का समापन शांति पाठ और मंत्रोच्चार के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें