फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरम पड़ा उद्यमियों का रुख, आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उद्यमियों ने कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों के खिलाफ पूरे एनसीआर में बृहस्पतिवार से आंदोलन का एलान किया था। मगर, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उद्यमियों का रुख नरम पड़ गया है। बुधवार को औद्योगिक संगठनों ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया। अब उद्यमी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आस लगाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को पीएनजी पर बॉयलर शिफ्टिंग के लिए छह माह का वक्त दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर कमिशन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी अपनी कार्रवाई धीमी कर दी है। उद्यमी अपने बॉयलर को बॉयोमास पर शिफ्ट कर रहे हैं। अब तक 100 से अधिक उद्यमी बॉयलर को बॉयोमास पर शिफ्ट कर चुके हैं। अब 150 डाइंग यूनिट चलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने एक साल पहले ही उद्यमियों को साफ निर्देश दिए थे कि 30 सितंबर के बाद सिर्फ पीएनजी व बायोमास पर ही उद्योग चलेंगे। कोयला संचालित उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा। पानीपत के 44 उद्यमियों ने तो पीएनजी की सप्लाई ले ली, अब भी 600 उद्यमियों ने सप्लाई नहीं ली है। लगभग 50 उद्यमियों ने पीएनजी के लिए आवदेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें