फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसोसिएशन ने दुकानों पर रखवाए 100 डस्टबिन

Thu, 11 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
महावीर बाजार में दुकानों पर डस्टबिन वितरित करते मेयर के पति दिनेश सैनी व भाजपा नेता नवीन भाटिया - फोटो : mathura
विज्ञापन
पानीपत। महाबीर बाजार एसोसिएशन ने स्वच्छ भारत मिशन में भागीदारी करते हुए 100 दुकानों पर डस्टबिन रखवाए। वहीं दुकानदारों को कूड़ा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया और मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी ने बुधवार को दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए। साथ ही बाजार में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार और शहर के लोग इस पानीपत को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। जिससे आमजन को गंदगी से छुटकारा मिल सकेगा। निगम की गाड़ियां दिन के साथ रात को भी कूड़ा उठान के लिए आ रही हैं। बाजार प्रधान इंद्रजीत कथूरिया ने कहा कि सभी दुकानों के बाहर डस्टबिन लगे होंगे तो कोई भी सड़क पर गंदगी नहीं होगी। मौके पर अमित सेठी, प्रेम मिगलानी, गिरीश सचदेवा, सुनील कुछल, चमन गुलाटी, सीताराम बवेजा, अंकित बंसल, विजय सहगल व चेतन तनेजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें