फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारीगर ने क्वार्टर में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना कलां गांव रोड स्थित फैक्ट्री के क्वार्टर में एक कारीगर ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह 15 दिन से परेशान चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव रोशनदान पर बंधे गमछे से लटका मिला। साथी श्रमिकों ने इसकी सूचना फैक्ट्री के अधिकारियों को दी। इसके बाद चांदनी बाग थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पसीना कलां गांव रोड स्थित बाथमेट फैक्ट्री के एचआर हेड विवेक कुमार निवासी डिडवाड़ी गांव ने बताया कि जितेंद्र कुमार (34) निवासी कृष्णा नगर , तहसील कैंप उनकी फैक्ट्री में बतौर कारीगर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह नौ बजे जब वह ड्यूटी पर आया तो उसे सूचना मिली कि यहीं पर पंडित जी कॉलोनी स्थित लेबर क्वार्टर में जितेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मौके पर पहुंचा तो जितेंद्र का शव क्वार्टर के प्रथम तल पर रोशनदान में बंधे गमछे में लटका हुआ था। देखने में प्रतीत हो रहा था कि जितेंद्र रोशनदान में गमछे को बांधकर और फंदा गले में डालकर ऊपर से कूदा है। उसके साथी श्रमिकों ने बताया कि जितेंद्र लगभग 15 दिन से परेशान चल रहा था। वह किसी से सही तरीके से बात भी नहीं कर रहा था। शुक्रवार रात को उसने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। रात को दोस्तों के सोने के बाद उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें