पानीपत। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बदले में एयर स्ट्राइक को पूर्व सैनिक और मातृशक्ति ने जरूरी और सही बताया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना हर मामले में मजबूत है। सरकार का एक इशारा मिलने पर 15 दिन में एयर स्ट्राइक कर बदला लिया है। वहीं मातृशक्ति ने एयर स्ट्राइक का थीम सिंदूर रखने को बड़ी सोच और महिलाओं को मजबूत बनाने वाला है। ब्यूरो