फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 32 वार्ड की 14 हजार स्ट्रीट लाइटों का रख-रखाव करेगी एजेंसी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद सदर के अधीन 32 वार्डों में लगी लगभग 14 हजार स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का कार्य प्राइवेट एजेंसी करेगी। नगर परिषद ने कार्य योजना के आधार पर 82.96 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है ताकि एजेंसियों से दस्तावेज प्राप्त होने के बाद इनका आकलन किया जा सके और फिर सही रेट भरने और कार्य करने वाले ठेकेदार को कार्य जारी किया जा सके। नगर परिषद की ओर से तैयार की गई योजना के तहत अंबाला छावनी की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने वाली एजेंसी एक वर्ष तक ठेके नियमों के तहत कार्य करेगी, इसके तहत एजेंसी को लगभग 10 टीमों को वार्ड स्तर पर तैनात करना होगा जोकि सूचना मिलते ही स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या का मौके पर पहुंचकर समाधान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें