इसराना। सीआईए-1 की टीम ने ई-रिक्शा चालक से मोबाइल छीनने वाले दूसरे आरोपी नीरज को शुक्रवार शाम को कैथ गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ वारदात की बात स्वीकार की है। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि ई-रिक्शा चालक जोगिंद्र से बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने अपने साथी नीरज निवासी कैथ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। शुक्रवार को नीरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद