फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागा, विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचकूला मानव तस्करी निरोधक शाखा की पुलिस की गिरफ्त से छूटकर बुधवार को दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पानीपत जेल लेकर जा रही थी। पानीपत बस स्टैंड के पास महिला एसआई बस स्टैंड के पास आइस क्यूब लेने के लिए रुकी तो आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाने की पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर थाने की पुलिस को दी शिकायत में एसआई मुकेश रानी ने बताया कि वह मानव तस्करी निरोधक शाखा राज्य अपराध शाखा पंचकूला में तैनात हैं। गत 20 जुलाई को वह एएसआई राजेश कुमार, मुख्य सिपाही नरेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही दिनेश कुमार के साथ अंबाला की सरकारी गाड़ी से पानीपत आई थी। किला थाने में दर्ज पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपी अशोक विहार कॉलोनी निवासी अमित को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सिवाह जेल छोड़ने जा रहे थे। जेल में ले जाने से पहले आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसके ब्लड सैंपल लिए। नमूनों को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर ने बर्फ में रखने हिदायत दी थी। आरोपी को जेल ले जाने के लिए रवाना हुए और बस स्टैंड के पास आइस क्यूब लेने के लिए गाड़ी रोकी। इसी बीच आरोपी मुख्य सिपाही नरेंद्र सिंह को धक्का देकर गाड़ी की खिड़की खोलकर फरार हो गया।
पानीपत से स्टेट क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर हुआ था केस
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले की फाइल स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला को ट्रांसफर की गई थी। जिस मामले में पंचकूला पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। पंचकूला पुलिस नियमानुसार गिरफ्तार आरोपी को संबंधित जिले की कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। इसी बीच यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें