फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में चोरों का आंतक, 24 घंटे में सात जगहों से की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। 24 घंटे में सात जगहों पर चोरी की वारदात हुईं। आरोपियों ने सूने पड़े मकानों को अपना निशाना बनाया और ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने चांदनीबाग थाना क्षेत्र में तीन, पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में दो, सेक्टर 13-17 व किला में एक-एक वारदात को अंजाम दिया। संबंधित थाना पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी हेमराज ने उसकी बहन संजू भी परिवार सहित उनकी कॉलोनी में रहती है। एक नवंबर को भांजी रितिका की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके संस्कार में वह, जीजा अनिल व बहन संजू के साथ अपने मकान को ताला लगाकर गांव सेला, जिला बिजनौर चले गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने बहन के घर के ताले टूटने की सूचना दी। वह पानीपत लौटे। जहां पर बहन के साथ साथ उसके मकान के भी ताले टूटे मिले। आरोपी उसकी अलमारी से चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक हथफूल, एक चांदफूल चोरी कर ले गए। उन्होंने उक्त जेवरात भांजी रितिका की साल भर पहले गोदभराई की थी। उसी को लेकर उक्त जेवरात लाकर रखे थे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साईं बाबा चौक निवासी रोहित ने बताया कि दो नवंबर को वह अपने मकान को बंद करके गुरुग्राम चला गया था। शुक्रवार को उसने और भाई गौरव निवासी सेक्टर-4 हुडा गुरुग्राम ने आकर देखा तो मकान से एक गैस सिलिंडर, इनवर्टर, बर्तन में दो कढ़ाई, दो पतीले, चार फ्राइपेन व फ्रीज का कम्प्रेशर चोरी मिला। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ऊझा गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सिंदर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर मित्तल मेगा माॅल के सामने पार्क के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। उसने आस पास में लोगों से पूछकर तलाश की, पर पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस से चोर का पता लगा कार्रवाई की मांग की। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
असंध रोड शोंधापुर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि पैसों के लेन-देन के चलते वह दो नवंबर को गन्नौर स्थित मामा के पास गया था। पैसे देने वाले ने रात को आठ बजे के करीब का समय दिया। जिसके चलते वह मामा के यहां रूक गया। अगले दिन वापस पहुंचा तो घर का दरवाजा टूटा मिला। अंदर से सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने की कानों की बाली, एक तगड़ी हथफूल, दो जोड़ी पाजेब चांदी व एक लाख रुपये की नकदी चोरी मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरि नगर निवासी रूपिंद्र ने बताया कि शुक्रवार को दिन के समय वह पत्नी मनप्रीत कौर के साथ घर का दरवाजा बंद करके गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गया था। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब आए तो दरवाजा खुला मिला। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी खुली और सामान बिखरा मिला। अलमारी से एक सोने का नेकलस, दो सोने की अंगूठी, एक महिला कड़ा, 15 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किला मोहल्ला निवासी सचिन ने बताया कि वह हाफिजावादी राम मंदिर में अपना हनुमान स्वरूप रखते हैं। हर मंगलवार को उसकी पूजा करते हैं। सुबह मंदिर में पंडित पूजा करने आए तो मंदिर में चार स्वरूप थे। जब शाम को उन्होंने देखा तो एक हनुमान स्वरूप गायब मिला। सचिन की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 13-17 निवासी विकास त्यागी ने बताया कि उसकी पाॅलिथीन की फैक्टरी है। उसने एक प्लाट सेक्टर 13-17 में दो साल पहले खरीदा था। जिसकी वह चहारदिवारी करा रहे हैं और लगाने के लिए गेट लाकर रखा था। दो नवंबर को सुबह जाकर देखा तो गेट नहीं मिला। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें