फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिलाओं पर पलटा टैंपो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी में एक तेज रफ्तार ऑटो ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। ऑटो टक्कर लगने के बाद महिलाओं के ऊपर पलट गया।जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल महिला अपनी ननद के साथ बेटे के लिए लड़की देखने आई थी। वह लड़की को पसंद कर वापस घर जा रही थी। रास्ते में हादसा हो गया और महिला की ननद की मौत हो गई। किशनपुरा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ऑटो चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी बेटी के रिश्ते की बात चल रही है। उसकी बेटी को देखने के लिए लड़के की मां छोटूराम चौक निवासी बंती देवी व उसकी बुआ बीना देवी निवासी जुंडला उनके घर आए थे। वह रविवार शाम साढ़े चार बजे दिखाई की रस्म पूरी कर वापस अपने घर जा रही थी। वह उनके पीछे उनको ऑटो में बैठाने के लिए जा रहा था। रास्ते में गोहाना रोड की ओर जाते हुए सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी। फिर ऑटो उन पर पलट गया। उसने लोगों की मदद से लोगों को ऑटो के नीचे से निकाला और इन्हें जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां से इनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बीना देवी की मौत हो गई। बंती देवी का यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें