फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में पांच डिग्री बढ़ा तापमान, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मार्च के शुरुआती दिनों से ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मार्च के शुरुआती दिनों में एक दो दिन हल्की बौछारें और तेज हवाएं चलने के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब दो दिनों से अचानक से मौसम बदलाव आ गया है और तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी होकर सोमवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया है। 30 डिग्री पर तापमान आने से गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। अब रात के समय भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जिले में शहरी इलाकों में रात के समय पंखे चलने भी शुरु हो गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात और दिन बादल छाए रहे। हवा की गति भी मंद पड़ गई हैं। जिस कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने 12 मार्च को मौसम बदलने की उम्मीद जताई हैं। जिसके कारण हल्की मध्यम बारिश की भी संभावना हैं।

बॉक्स

बढ़ रही गर्मी के कारण फसलें भी जल्दी पकने के आसार
जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है उसे देखकर लगता है कि गेहूं की फसलें भी इस हिसाब से जल्दी पक जाएगी। दो चार दिनों के मौसम ने क्षेत्र में सरसों की फसलें सुखाने का काम किया है। किसानों का मानना है कि इस हिसाब से गर्मी बढ़ती रही तो मार्च के महीने में ही गेहूं की फसलों में कटाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
मौसम विभाग के अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि 12 मार्च को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पर आने वाले एक दो दिनों में हल्की, मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें