फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी में 44 डिग्री से ऊपर तापमान, बिजली और पानी की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वैशाख मास की एकादशी को तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। दिन के समय आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू में लोगों का जीना मुहाल हो गया। लाेगों का घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल रहा। तेज गर्मी में एयर कंडीशन भी फेल होते नजर आए। इन सबके बीच बिजली और पानी की मांग बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले सात दिन तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान जताया है। शनिवार और रविवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। सुबह के समय आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा से कुछ राहत तो मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर को एक बजे तापमान 42 और चार बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद तापमान कुछ कम होता आया। शाम को सात बजे तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। रात 11 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय एयर कंडीशन भी फेल हो गए। गाड़ियों में अपेक्षाकृत कम ठंडक मिली। यही हाल घरों में रहा। बिना एयर कंडीशन के घरों में अंदर रह पाना मुश्किल हो गया। शाम के समय उमस होने पर गर्मी अधिक महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

बॉक्स

इस सप्ताह ऐसे बढ़ेगा तापमान

दिन तापमान

सोमवार 44/28
मंगलवार 44/29
बुधवार 44/28
वीरवार 44/29
शुक्रवार 44/30
शनिवार 46/31
रविवार 46/31

बिजली और पानी की मांग बढ़ी
पिछले सप्ताह बिजली की प्रतिदिन 109 लाख यूनिट की खपत थी। पिछले दिनों तापमान बढ़ने पर बिजली मांग एकाएक बढ़ गई है। जिले में रविवार को बिजली की खपत 115 लाख यूनिट रही। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में घोषित व अघोषित कट लगते रहे। बिजली निगम को आपूर्ति सुचारु रखने में लगातार काम करना पड़ रहा है। पावर हाउस स्थित बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ लाइनों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। रविवार को मेगा ब्लॉक लेकर लाइनों की मरम्मत की गई। जिले में पानी की मांग बढ़ गई है। यह 50 एमएलडी पर पहुंच गई है। जबकि नगर निगम शहर में 35 एमएलडी पानी की सप्लाई कर पा रहा है। ऐसे में कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किला मैदान के कई क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें